मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रिटायरमेंट की पार्टी देकर घर पहुंची प्रधानाध्यापिका फिर पता चला अभी एक साल की नौकरी और बाकी

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली के बेसिक शिक्षा विभाग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे विभाग को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।प्राथमिक विद्यालय साहूकारा में तैनात प्रधानाध्यापिका शकुंतला भास्कर ने खुद को सेवानिवृत्त मानते हुए विद्यालय का चार्ज सौंप दिया, सहकर्मियों से विदाई ली और शानदार रिटायरमेंट पार्टी भी दे डाली।लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पेंशन संबंधी प्रक्रिया शुरू हुई। जांच में पता चला कि शिक्षिका की सेवा अवधि अभी समाप्त ही नहीं हुई थी और उन्हें नियमों के अनुसार एक वर्ष और नौकरी करनी है।
बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल के बाद शिक्षकों को अगले वर्ष 31 मार्च तक सेवा में बने रहने का लाभ मिलता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? विभागीय रिकॉर्ड गलत थे या फिर शिक्षिका को अपनी ही सेवा पुस्तिका और जन्मतिथि की जानकारी नहीं थी?सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो शिक्षिका वर्षों से बच्चों को शिक्षा देती रही, उन्हें अपने ही रिटायरमेंट की सही तिथि का पता क्यों नहीं था? और अगर शिक्षिका से चूक हुई तो विभागीय अधिकारियों ने समय रहते इसे पकड़ा क्यों नहीं?
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता का कहना है कि शिक्षिका को दोबारा ज्वाइन कराया जाएगा। हालांकि इस जवाब से कई सवाल अनुत्तरित रह गए। मीडिया के सवालों पर विभागीय अधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए।
अब पूरे मामले ने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और रिकॉर्ड प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर रिटायरमेंट जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इतनी बड़ी लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेगा?

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights