मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 18 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राहुल गांधी का जन्मदिवस महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली ने उत्साहपूर्वक मनाया

June 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग धर्मकांटा स्थित कार्यालय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर केक काट कर और कुष्ठ आश्रम में फल वितरित करके मनाया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं मिठाई वितरित कर राहुल गांधी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था और आज उन्होंने अपना 56वां जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की और सभी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश में सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है तथा उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ रही है।
कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी शिक्षक विधायक डॉ मेहंदी हसन ने मुख्य वक्ता के रूप में जननायक राहुल गांधी के जन्म दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी का समर्पण और जनसेवा का भाव युवाओं को प्रेरित करता है।देश के लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका संघर्ष सराहनीय है उनकी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता भारत को नई दिशा देने की शक्ति रखती है आने वाले समय में आप देश का नेतृत्व करते हुए भारत के अगले प्रधानमंत्री बनकर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाने की क्षमता रखते है उन्होंने देश की सबसे लंबी कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर पूरे देश को जोड़ने का काम किया।
कार्यकर्म का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक न्याय का संदेश दिया है तथा युवाओं और आम जनता के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यरूप प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, इं.रमेश श्रीवास्तव,आशीष रुस्तम, इं. जीशान अफरीदी, विनोद कुमार, डॉ. सरताज हुसैन, सतीश चंद्र, मनोज शर्मा, तीर्थ मधुकर, सुरेश दिवाकर,मनोज सर, कमरुद्दीन सैफी, डॉ. हरीश गंगवार, साकिर सक्लेनी, साजिद अब्बासी,धर्मपाल गंगवार ,गौरंग घोस, ताविश हसन, इमरान मियां, हाजी जुबेर, एडवोकेट पूनम दीप सिंह, उपासना तायल, जोया खान, एवं तब्बशुम खान आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights