प्रेमिका को प्रेमजाल में फंसाकर जहर देने का आरोप, मां ने प्रेमी समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026-06-09 at 3.55.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के रोदी गांव में युवती की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां ने प्रेमी और उसके परिजनों पर बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर जहर देने, परिवार को धमकाने तथा घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।रौंदी निवासी सोनवती पत्नी राजू ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी पुत्री रूबी का मोहल्ले के ही सूरज पुत्र निरंजन से लंबे समय से संपर्क था, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। परिवार ने रूबी का विवाह कहीं और तय कर दिया था। आरोप है कि इस बात की जानकारी होने पर सूरज ने रूबी को अपने साथ मरने की बात कहकर 28 अप्रैल की सुबह घर से बुलाया साथ ले गया गंगा किनारे उसे जहर खिला दिया।
परिजनों के अनुसार, घर लौटने के बाद रूबी की हालत बिगड़ गई, जिस पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकीय जांच में जहर सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपी सोशल मीडिया पर मृतका की तस्वीरें और पोस्ट डालकर परिवार का मजाक उड़ा रहा है। साथ ही वह लोगों के बीच कथित रूप से यह कहता फिर रहा है कि उसने ही रूबी को जहर दिया था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अब मृतका की 16 वर्षीय छोटी बहन तनु को रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणियां करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार भय और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।सोनवती ने आरोप लगाया कि 9 जून की सुबह सूरज, उसके परिजन और कुछ अन्य लोग उनके घर में घुस आए तथा परिवार पर हमला कर दिया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। घायल परिजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights