अखंड भारत गौरव ट्रस्ट की मासिक संगोष्ठी संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

WhatsApp Image 2026-06-08 at 5.05.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखंड भारत गौरव ट्रस्ट की मासिक संगोष्ठी एवं महानगर मुख्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश कुमार सक्सेना के निवास पर संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक-सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदीप रस्तोगी एवं धर्म प्रकाश रस्तोगी को महानगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हरचरण लाल उर्फ ढाल सिंह को महानगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति के संरक्षण, सांस्कृतिक पतन की चुनौतियों तथा हिंदू समाज के चारित्रिक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-मंथन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र लाल, नवीन शंखधार एवं सुधीर कुमार अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश कुमार सक्सेना ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights