उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में पति व बच्चे के साथ राखी बांधने जा रहे बाइक सवार को बरेली-मथुरा हाइवे पर एक गांव की पुलिया के समीप ई-रिक्शा ने जबरदस्त टक्कर मार दी।ट्क्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो ग्ई जबकि बाइक पर बैठी महिला व उसका बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गये।वहीं ई-रिक्शा टक्कर के बाद खाई में पलट गया।वाहनों की ट्क्कर के बाद हाइवे पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं घायल मां व बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रविवार की सांय थाना दातागंज के ग्राम रुदौली निवासी मोरपाल (30) पुत्र लटूरी बाइक द्वारा अपनी पत्नी रामप्यारी (38) व बेटा चिराग (3) वर्षीय के साथ थाना उझानी के ग्राम हुसैनपुर खेड़ा अपनी ससुराल जा रहा था।रामप्यारी गांव में अपने भाई के राखी बांधने जा रही थी।वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर ग्राम दहेमू पुलिया के समीप पहुंचे तभी कछला की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा ने बाइक सवारों को जोरदार ट्क्कर मार दी।जिससे बाइक चला रहे मोरपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोरपाल की पत्नी व मासूम बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया।वहीं ई-रिक्शा टक्कर के बाद खाई में जाकर पलट गया।हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं घायल मां-बेटे को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मां-बेटे की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।मोरपाल की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।