बदायूँ में गंगा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से डबल डेकर बस पलटी, यात्री की मौत,30 यात्री घायल

Screenshot 2026-05-11 195746
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गंगा एक्सप्रेसवे लगातार हादसे हो रहे है । जनपद के कल हुई घटना के बाद देर रात एक स्लीपर बस का टायर फटने से बस पलटते हुए दूसरी साइड में पहुँच गई। इस हादसे में एक की मौत मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। कुछ को दातागंज chc,5 को बदायूं जिला अस्पताल और कुछ लोगों को बरेली रेफर किया गया है । बस फतेहपुर जनपद से गुजरात जा रही थी । बस में सवार सभी लोग मेहनत मजदूरी करने वाले लोग थे । यह हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास हुआ है ।जनपद फतेहपुर के खागा से सवारियां लेकर गुजरात जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेस वे पर मूसाझाग क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री फतेहपुर निवासी अनुज 28 साल की मौत हो गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिनमें गर्भवती महिला सहित पांच यात्री घायल हो गये। जिले के अलग-अलग क्षेत्र से घायलों को रेस्क्यू करने के लिए स्वास्थ्य पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे के 202 किलोमीटर संख्या पर गांव सराय पिपरिया के पास रविवार रात 11.20 बजे के करीब हुआ। घायलों के अनुसार जब सभी लोग सो रहे थे । उसी समय अचानक टायर फटने की आवाज आई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस करीब तीन से चार बार पलटते हुए दूसरी साइट पर प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर पहुंच गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। दातागंज मूसाझाग समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अलग-अलग सीएससी से एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई।हादसे में एक यात्री अनुज की मौत हो गई।कई गंभीर घायलों को सीधे बरेली भेजा गया है। गर्भवती महिला सहित पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला अस्पताल में एक ही परिवार के पंजाब निवासी संपत, बुद्धा यादव, गुनगुन, साहिल व फतेहपुर के खागा के अर्जुन कुमार को जिला अस्पताल लाया गया। एक यात्री अर्जुन कुमार का एक पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर टूट गया। दातागंज सीएचसी में भर्ती एक घायल यात्री खागा निवासी मेहर के दोनों पैर कट गए। सूचना पाकर एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights