लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता हुई

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.32.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषण कला एवं अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने हेतु हाउस वाइज एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन चार श्रेणियों में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।कक्षा 1 से 2 के विद्यार्थियों के लिए “मेरा विद्यालय” विषय रखा गया। इसमें प्रथम स्थान प्रविका शर्मा (कक्षा 1 – Ventus House), द्वितीय स्थान जीवा शाक्य (कक्षा 1 – Ventus House) तथा तृतीय स्थान अधर गुप्ता (कक्षा 2– Ignis House) ने प्राप्त किया।
कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने “अनुशासन का महत्व” एवं “यदि मेरे पास टाइम मशीन होती” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें प्रथम स्थान देवांश (कक्षा 4 – Ignis House), द्वितीय स्थान यशस्वी (कक्षा 3 – Terra House) तथा तृतीय स्थान अक्षिता (कक्षा 5, – Terra House) ने प्राप्त किया।कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए “सफलता में मेहनत की भूमिका”, “लैंगिक समानता” तथा “सोशल मीडिया का विद्यार्थियों पर प्रभाव” विषय निर्धारित किए गए। इसमें प्रथम स्थान आन्या यादव (7– Ignis House) एवं आध्या पंडित (7 – Terra House), द्वितीय स्थान स्तुति यादव (8 – Terra House) ने प्राप्त किया।वहीं कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका”, “साइबर बुलिंग एवं उसके प्रभाव” तथा “युवाओं पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का प्रभाव” जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। इसमें प्रथम स्थान मोनिका (कक्षा 11 – Ventus House), द्वितीय स्थान रिया तोमर (9 – Ignis House) तथा तृतीय स्थान सागरिका शाक्य (9 – Aqua House) ने प्राप्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक आदरणीय वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights