उझानी:- उझानी कोतवाली थाना क्षेत्र के नरऊ गांव में एक 18 वर्षीय युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिला है। परिजनों ने तीन लोगों पर मामूली कहासुनी के बाद युवक की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।नरऊ निवासी अमन जाटव (18) का मलिकपुर निवासी अनिल से मामूली विवाद हुआ था। उस समय यह मामला शांत हो गया था।हालांकि, परिजनों का आरोप है कि इसी गांव के झज्जू और भूरे तथा मलिकपुर निवासी अनिल अमन को गांव से पकड़ कर ले गए। उन्होंने अमन की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रात के अंधेरे में घर के दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए।परिजनों ने बताया कि अमन ने पहले भी मारपीट की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिसकर्मी गांव भी आए थे, लेकिन वे केवल खानापूर्ति कर वापस लौट गए। पुलिस के वापस जाने पर अमन ने वह तहरीर फाड़ दी थी।परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा अमन को पकड़ा, उसके साथ मारपीट की और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दरवाजे के बाहर फेंक कर आरोपी फरार हो गए।एसपी सिटी व सीओ उझानी,मोबाईल फॉरेन्सिक, ने मय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के साथ घटना स्थल का किया निरीक्षण।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की जांच जारी है।