बड़े मंगल पर हनुमान चालीसा से अभिमंत्रित पौधे बांटेंगी वाटर वूमेन शिप्रा पाठक

WhatsApp Image 2026-05-11 at 5.27.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वाटर वूमेन के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी शिप्रा पाठक द्वारा इस बार बड़े मंगल पर हरे पत्तलों के साथ हनुमान चालीसा से अभिमंत्रित पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस विशेष अभियान में शहर के कई गणमान्य लोग भी सहभागिता करेंगे।
शिप्रा पाठक इससे पहले भी बड़े मंगल के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर चुकी हैं। पिछले बड़े मंगल पर उन्होंने लगभग 55 हजार हरे पत्तलों का निःशुल्क वितरण कर प्लास्टिक मुक्त अभियान को नई दिशा दी थी। उनकी इस पहल को लोगों ने काफी सराहा था।पर्यावरण और जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय शिप्रा पाठक अब तक करीब 13 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर चुकी हैं। वह अयोध्या से रामेश्वरम तक राम-जानकी वनगमन यात्रा तथा गोमती नदी पदयात्रा करने वाली प्रथम भारतीय महिला मानी जाती हैं। उनकी यात्राओं का उद्देश्य जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना रहा है।
बड़े मंगल पर चलाए जा रहे इस विशेष प्रकल्प के माध्यम से एक ओर जहां लखनऊ को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर धार्मिक आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुंचेगा। शहरवासियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights