बरेली। दिल्ली के छतरपुर में रविवार को बरेली के उद्यमी नवीन खंडेलवाल = प्रवीन खंडेलवाल की मां श्रीमती कैलाशो देवी के निधन के बाद दिल्ली में हुई श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन व्यक्त किए गए। दिल्ली के कोहिनूर फार्म में हुई इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सांसद, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृज भूषण शरण सिंह, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट यू पी के अध्यक्ष के बख्श सिंह, उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना, उद्यमी रमनदीप सिंह, राजा चावला, संदीप सक्सेना, विनोद गंगवार, रवि रस्तोगी, सरदार गुजराल, मंजीत सिंह ओबेरॉय के अलावा बरेली के कई उद्यमियों, बीजेपी सपा के कई राजनेता, वकीलो आदि ने उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त की।