महाभारत कालीन लीलौर झील के पर्यटन, सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों में तेजी लाएं

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.48.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद बरेली की तहसील आंवला स्थित महाभारत कालीन li झील में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर लीलौर झील में बोटिंग की और सभी सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फैमिली ट्रैन मैं बैठ कर उसके संचालन की प्रशंसा की। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग को राम नगर मझगवां ब्लॉक में स्कूलों, विद्यालय के बच्चों को झील का पिकनिक टूर कराने के लिए के भी निर्देश दिए
उन्होंने झील का सौन्दर्यकरण हेतु उद्यान विभाग, तालाब के लिए उप जिलाधिकारी तथा मत्स्य पालन विभाग को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस और मंडपम (गजीबो) पेरबोला, बाउंड्री वाल, चेन लिंक फेंसिंग आदि कार्यो निरीक्षण किया। साथ ही अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कैफेटेरिया, पेयजल आदि जनसामान्य से जुड़ी व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को लीलौर झील के विकास हेतु पर्यटन विभाग की स्वीकृति परियोजनाओं को यथाशीघ्र आरंभ कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
जिलाधिकारी ने लीलौर झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जन सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश के साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उप जिलाधिकारी आंवला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights