इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ ने स्कूल में लगाया एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.45.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा छात्राओं की आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। क्लब की अध्यक्ष प्रीति जिंदल ने बताया कि क्लब सदैव समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करता आया है तथा कन्याओं की शिक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में विशेष रूप से कार्यरत है।इसी क्रम में रविवार 11 मई को कान्ति कपूर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं की आधुनिक शिक्षा हेतु एक स्मार्ट क्लास के लिए एंड्रॉयड डिजिटल एलईडी बोर्ड स्थापित कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के लिए एलईडी बोर्ड के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की सीखने की रुचि और तकनीकी समझ को बढ़ाने का प्रयास किया गया।क्लब अध्यक्षा प्रीति जिंदल ने कहा कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे क्लब ने पूरा करने का प्रयास किया है, ताकि छात्राएँ डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें।
इस अवसर पर सचिव मनीषा पांडेय, कोषाध्यक्ष निधि अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रंजना ठाकुर, रति गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मनीषा मेहरा, बबीता गर्ग सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights