उमेश चंद्र एवं ओमवती सक्सेना मैमोरियल मेधावी छात्र एवं स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र एवं बुजुर्ग दंपत्ति

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.44.46 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना एवं डॉ. शैलेश सक्सेना ने अपने माता-पिता उमेश चंद्र एवं ओमवती सक्सेना की स्मृति में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट मे विशेष अंको से उत्तीर्ण हुए छात्रों एवं ऐसे बुजुर्ग दंपतियों जिनके 50 वैवाहिक वर्षगांठ पूर्ण हो चुके हैं उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करने का कार्य किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद गौरव सक्सेना के माता-पिता जिनका तीन वर्ष पूर्व एक ही दिन स्वर्गवास हो गया था के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राममूर्ति स्मारक ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति, विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी व पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह व बुजुर्ग दंपतियों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवमूर्ति जी ने मेधावी छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि तीन वर्ष पूर्व एक ही दिन पार्षद गौरव सक्सेना के माता-पिता का स्वर्गवास अत्यंत कष्टदायक था लेकिन उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर मेधावी छात्रों एवं बुजुर्गों का सम्मान कर प्रेरक कार्य किया है इस कार्य से स्वर्ग में उनके माता-पिता को भी अत्यंत प्रसन्नता हो रही होगी।
इस अवसर पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने भी मेधावी छात्रों के हौसला अफजाई कर उनको बधाई दी।
कार्यक्रम में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के 145 छात्र-छात्राओं को एवं 35 बुजुर्ग दंपतियों को सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव एवं बीबीएल स्कूल के प्रधानाचार्य श्यामेश पाठक को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के इंजी. सुभाष मेहरा, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ.अनुज सक्सेना, डॉ. पूर्णिमा अनिल, शिवकुमार बरतरिया, समाजवादी पार्टी के संजीव यादव, पार्षद राजेश अग्रवाल, डॉ. अनीस बेग, रविंद्र यादव, मनोहर पटेल, तनवीर उल इस्लाम, फरहान अली, मयंक शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, विशालअग्रवाल, जैनब फातिमा, सिंपल कनौजिया, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, विक्रांत सिंह पाल, इंजीनियर अकरम, सुधीर राजपूत, अनुज मौर्य सहित अतुल सक्सेना, अनिल रस्तोगी, विपिन सक्सेना, राजेश कुमार, आयुष सक्सेना, धीरज सक्सेना, अरुण यादव, अनिल कंचन, शक्ति कुमार मंगलम, अभिषेक सक्सेना, उत्तम सक्सेना, अमित सक्सेना, राघव गुप्ता, अनुज यादव, अनिलेश सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, राजीव गंगवार, रूचि सक्सेना, मोना सिंह, शशि गंगवार राखी सक्सेना, तृप्ति गंगवार, आदर्श सक्सेना आदि ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम आयोजक सपा पार्षद गौरव सक्सेना एवं डॉ. शैलेश सक्सेना ने बताया उक्त कार्यक्रम उनके माता-पिता की स्मृति में प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार मेधावी छात्रों एवं अन्य का सम्मान कर किया जाता रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights