पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने दो दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों का कियाविनियमितीकरण

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.43.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पालिका में वर्षों से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्य कर रहे दो सफाई कर्मचारियों को सोमवार को बड़ी राहत मिली। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दोनों कर्मचारियों का विनियमितीकरण करते हुए उन्हें नियमित सेवा का लाभ दिया है। इस दौरान कर्मचारियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी लक्ष्मी पत्नी वीरेन्द्र सिंह तथा दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी द्वारिका प्रसाद पुत्र ज्वाला प्रसाद को विनियमितीकरण पत्र सौंपे। लंबे समय से अस्थायी रूप से कार्य कर रहे इन कर्मचारियों को अब नियमित कर्मचारी का दर्जा मिलने से उनके भविष्य को स्थायित्व मिल सकेगा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय है। ऐसे कर्मचारियों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाना पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण से न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। कर्मचारियों को समय पर वेतन, सुविधाएं और सेवा संबंधी लाभ उपलब्ध कराए जाने के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पात्र कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। विनियमितीकरण पत्र प्राप्त करने के बाद दोनों कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद नियमित नियुक्ति मिलना उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। इससे उनके परिवार को स्थिरता और सुरक्षा मिलेगी।
इस मौके सभासद नवेद और मनोज कश्यप, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक महेश बाबू, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights