भागीरथी घाट कछला के सौंदर्यीकरण का 14 मई को होगा शिलान्यास,भव्य तैयारियां शुरू

WhatsApp Image 2026-05-10 at 7.16.34 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक हरीश शाक्य की पहल पर मां भागीरथी घाट कछला के तटों के सौंदर्यीकरण एवं पक्के घाट निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्र में लगातार बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और विकास कार्यों से जनता में उत्साह का माहौल बना हुआ है।विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि मां भागीरथी घाट कछला बदायूँ की सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। लंबे समय से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा घाटों के सौंदर्यीकरण और पक्के घाट निर्माण की मांग की जा रही थी। तटों पर समुचित व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधायक हरीश शाक्य ने लगातार प्रयास कर घाट के सौंदर्यीकरण एवं पक्के घाट निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत कराई। शनिवार को विधायक ने कछला पहुंचकर प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ सौंदर्यीकरण योजनाओं का जायजा लिया।
विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथी घाट कछला के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम 14 मई को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मौजूद रहेंगे।उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में क्षेत्र को कई नई सौगातें मिलेंगी। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मां भागीरथी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।घाट सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए विधायक हरीश शाक्य एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights