विश्व मातृ दिवस पर समाजसेवी किरन कटारिया को किया सम्मानित
बरेली। सामाजिक संस्था शब्दांगन द्वारा शब्दांगन सभागार बिहारीपुर खत्रियान पर विश्व मातृ दिवस पर सम्मान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नीरू रस्तोगी ने की और संचालन अलका त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की मूर्ति पर माल्यार्पण शब्दांगन के अध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ अवनीश यादव और सदस्य विशाल शर्मा ने किया। मां शारदे की वंदना कवि रितेश साहनी ने प्रस्तुत की।रीब कन्याओं की शादी में सहयोग, महिलाओं को योग सिखाना और सरकारी सहायता दिलाना तथा महिलाओं को देशभक्ति के पाठ पढ़ाने की सेवा करने के फलस्वरूप समाजसेवी किरन कटारिया को विश्व मातृ दिवस पर सम्मानित किया गया। नीरू रस्तोगी, अलका त्रिवेदी, पूजा मिश्रा, कौशल कुमारी और कंचन रस्तोगी ने उत्तरीय, मोती- सुनहरी- फूलों की माला, स्मृति चिन्ह्, शब्दांगन मेडल और प्रमाणपत्र से किरन कटारिया को सम्मानित किया। अपने सम्मान पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किरन कटारिया ने शब्दांगन संस्था का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाजसेवा ही उनके जीवन का मुख्य ध्येय है। विश्व मातृ दिवस हमें ये भी समझाने आता है कि माताओं के संबंध में अभी भी बहुत से कार्य किए जाने शेष हैं, क्योंकि एक माता में अनेक प्राण समाहित होते हैं, जिनको एक माता बड़ी ही सावधानी से सहेजकर सुरक्षित रखती है और समाज एवं देश को सौंप देती है।
विश्व मातृ दिवस पर महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने भी कविता ” मन ही मन में मन है रोता – मां का साया जब ना होता ” सुनाकर वातावरण भावमय कर दिया। डॉ अवनीश यादव, डॉ सुरेश रस्तोगी, रामकुमार अफरोज, शौर्य रस्तोगी और वंश कक्कड़ ने भी विश्व मातृ दिवस पर मां का गुणगान किया।कार्यक्रम का संचालन अलका त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार कार्यक्रम अध्यक्ष नीरु रस्तोगी ने व्यक्त किया। अंत में सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से ” मां तू कितनी अच्छी है, कितनी सुंदर है ” गीत गाकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इनमें डॉ सुरेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ अवनीश यादव, किरन कटारिया, अलका त्रिवेदी, नीरू रस्तोगी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, अनुराग उपाध्याय, संतोष कपूर, सुषमा मिश्रा, मनोरमा गुप्ता, वंश कक्कड़, रितेश साहनी, आशा कपूर, ममता रस्तोगी, रामकुमार अफरोज, रामप्रकाश सिंह ओज, शिल्पी मिश्रा, कंचन रस्तोगी, विशाल शर्मा, बीना सक्सेना, कौशल कुमारी, रूपाली रस्तोगी, विकास मेहरोत्रा, शिवि रस्तोगी, नैन्सी रस्तोगी शौर्य रस्तोगी आदि प्रमुख रहे।















































































