बरेली- आईवीआरआई परिसर में स्थित हज़रत बुद्ध शाह बाबा का सालाना उर्स 8 मई से शुरू हुआ जोकि 10 मई रविवार को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ इस दौरान देश में खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी गईइस मौके पर दरगाह कमेटी ने मुख्य अतिथि डॉ. गयास अहमद को सम्मानित कियाउर्स में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने पहुंचेकमेटी सदर हाजी एवज खानव सचिव जाबिर खान ने बताया कि बुद्ध शाह बाबा की दरगाह बरेली के प्रमुख सूफी मजारों में से एक है। लोग यहां अपनी मनोकामनाओं के लिए चादरपोशी और मन्नत लेकर आते हैं।स्थानीय प्रशासन और दरगाह कमेटी ने सुरक्षा और सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के दर्शन कर सकें।दरगाह पर डॉ. गयास अहमद ने चादरपोशी कर देश में खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी एडवोकेट इमरान अंसारी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द्र को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस दौरान आफताब आलम, एडवोकेट इमरान अंसारी, सरदार अजहरी, अनस खांन, आरिफ खांन, वसीम अंसारी, मोहम्मद इलियास, हाजी इरशाद खांन आदि तमाम लोग मौजूद रहे