बरेली से शुरू हुई किसान न्याय पदयात्रा का नई दिल्ली राजघाट पर हुआ समापन

WhatsApp Image 2026-05-10 at 3.56.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। किसान न्याय पदयात्रा के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि किसान न्याय सत्याग्रह समिति द्वारा आयोजित किसान न्याय पदयात्रा जो 14 अप्रैल को बरेली कोतवाली के सामने स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पार्क से 24 न्याय पदयात्रीयो के साथ शुरू हुई थी उसका आज नई दिल्ली पहुंचकर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर समापन हुआ।और सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी किसने की समस्याओं को लेकर इस तरह का सत्याग्रह आगे भी जारी रखेंगे ।
उन्होंने बताया की समापन से पूर्व सभी पदयात्रा कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे जहां पर उनकी मुलाकात राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे , किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस तरुण पटेल से हुई उसके बाद सभी लोग अविनाश पांडे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने पहुंचे और उनको उत्तर प्रदेश के किसनो की समस्याओं से अवगत कराया माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने किसान न्याय पद यात्रियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा की आपके द्वारा बताई गई बातों को वह सदन में उठाएंगे किसने की आवाजों को दबाने नहीं दिया जाएगा कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी आप सभी ने यूपी के बरेली से पदयात्रा कर नई दिल्ली पहुंचे आपका यह संदेश पूरे देश में गया है।इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के 4 करोड़ रुपये के कथित बीज लूट कांड में न्याय की मांग ।यह पदयात्रा महात्मा गांधी जी के अहिंसा, सत्य और सत्याग्रह के मार्ग पर चल रही है।
उन्होंने कहा हमारी मुख्य मांगें है कि आर्य एजी एवं संबंधित कंपनियों द्वारा किसानों के साथ की गई कथित 4 करोड़ रुपये की लूट की SIT जांच कराई जाए, जिसमें किसान प्रतिनिधि भी शामिल हों। दोषी अधिकारियों व कंपनियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा दिलाया जाए। भविष्य में ऐसे घोटालों को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डॉ. हरीश कुमार गंगवार ने कहा कि यह यात्रा केवल एक घोटाले के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई है। उपस्थित पदाधिकारी में बरेली कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ,पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमर गनी, उल्फत सिंह कठेरिया, हरवीर सिंह बॉबी ,सुरेश दिवाकर, रोआब अहमद ,राम रतन गंगवार, सतीश सैनी ,जाहिद अली, जगदीश शरण ,सुधांशु ,ओमपाल गंगवार, अरविंद पटेल, डा सरताज हुसैन, रविन्द्र पाल , कमरूद्दीन सैफी, नीरज राठौर, अनिल पटेल, राम आसरे, रंजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights