बरेली। कचहरी बरेली पर समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव एडवोकेट ने की बैठक का संचालन जिला महासचिव जहांगीर बेग ने किया बैठक में जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने सभी पदाधिकारीयों को यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति बनाई सभी को सतर्कता के साथ सक्रिय होने को कहा बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव ने कहा कि हाल ही में बिहार और बंगाल विधासभा चुनाव से हमें सीख लेकर और अधिक सतर्कता के साथ सक्रिय होकर रणनीति बनानी होगी जिससे सत्ता पक्ष के साथ साथ सरकारी मशीनरी से भी हमें अधिक सतर्कता बरतते हुए तैयारी करनी है जिससे यूपी विधानसभा चुनाव को जीत कर समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके, सभी अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सबने मिलकर गहन विचार विमर्श किया जिससे प्रदेश के सभी लोगों को न्याय मिल सके और लोग खुशहाल जीवन जी सकें। समाजवादी विचारधारा को गांव–गांव पहुंचाया जा सके और लोगों को समाजवादी सरकार के समय हुए कामों की जानकारी दी जाए ,समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्यामवीर सिंह यादव जिला महासचिव जहांगीर बेग ,जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव,हरभजन सिंह शाक्य, सुभाष चंद्र गुर्जर, राजेन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामसेवक यादव, जिला सचिव मो हनीफ, यशवीर सिंह,अनिल कुमार कटियार, रेहान खान, संजीव सिंह, आदिवीर सागर,ध्रुव यादव, शादाब अल्वी, इन्तजार अली,राजवीर राजपूत आदि समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।