मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट में ‘केयर कोर-2026’ राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन

May 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय सम्मेलन “केयर कोर-2026” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय “नर्सिंग शिक्षण पद्धति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण में प्रगति” रहा, जिसमें देशभर से नर्सिंग शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लियाकार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन नर्सिंग शिक्षा के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों की जानकारी भी दी।
संस्थान की वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल ने कहा कि राजश्री नर्सिंग इंस्टीट्यूट नर्सिंग शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार और समाज सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहा है। वहीं एकेडमिक एडवाइजर तुलिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान उच्च शिक्षा की उन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संस्थान में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन बंसल ने कहा कि यह सम्मेलन विचारों, अनुभवों और नवाचारों का संगम है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा अब पारंपरिक पद्धतियों से आगे बढ़कर तकनीक आधारित शिक्षण की ओर अग्रसर हो रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिमुलेशन आधारित शिक्षण, वर्चुअल प्रशिक्षण और स्मार्ट मूल्यांकन प्रणाली स्वास्थ्य सेवा शिक्षा का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी प्रगति के बावजूद स्वास्थ्य सेवा में मानवीय संवेदनाएं और करुणा का महत्व हमेशा सर्वोपरि रहेगा।
सम्मेलन में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस दौरान सम्मेलन में आए अतिथियों और विशेषज्ञों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही “केयर कोर-2026” की स्मारिका पत्रिका का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम का समापन सायं 6:30 बजे राजश्री गीत के साथ हुआ। सम्मेलन में संस्थान के डीन कर्नल (प्रो.) डॉ. वी.के. अग्रवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डब्ल्यू.पी. सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. गौरव प्रताप सिंह राठौर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एस.बी. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights