आज किंडर जॉय प्री स्कूल, बदायूँ में मदर्स डे का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के लिए खुद से बनाए प्यारे-प्यारे उपहार भेंट किए। जब माताएँ अपने बच्चों को घर ले जाने स्कूल पहुँचीं, तो बच्चों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें सुखद आश्चर्य में डाल दिया। माताओं की आँखों में खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। उन्होंने भी बच्चों को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया।वैसे तो हर दिन माँ का होता है, लेकिन इस खास मौके पर स्कूल ने बच्चों और माताओं के बीच के स्नेह को और मजबूत करने की कोशिश की। कार्यक्रम में मातृत्व के महत्व को याद करते हुए बच्चों ने गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियाँ भी दीं। स्कूल की प्रिंसिपल आयुषी शंखधार ने कहा कि माँ का प्यार ही बच्चों की पहली पाठशाला है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ता है। डायरेक्टर मेघा सप्रा ने कहा कि माताओं के बिना हमारा कोई भी दिन शुरू नहीं होता। हर कदम पर हमें उनके साथ और आशीर्वाद की जरूरत होती है। इस दिन को माताओं को समर्पित कर हम सबको उन्हें दिल से धन्यवाद कहना चाहिए।