वी किड्स स्कूल ने मदर्स डे धूमधाम से मनाया, भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2026-05-10 at 3.46.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।वी किड्स स्कूल की ओर से वैभव लॉन में Mother’s Day के उपलक्ष्य में एक अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम “मातृ” का आयोजन किया गया।यह आयोजन मातृत्व के प्रेम, त्याग, समर्पण और सम्मान को समर्पित एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का हृदय जीत लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया।मीना गुप्ता,रेखा गुप्ता, रश्मि रानीनीरू वैश्य आदि रही।इन सभी विशिष्ट अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सौम्या गुप्ता एवं स्कूल के डायरेक्टर अर्चित गुप्ता की स्नेहमयी एवं गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को भावुक एवं उत्साहित कर दिया।इस रंगारंग समारोह में विद्यालय के सभी बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया।विशेष रूप से लगभग 30 माताओं ने भी मंच पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। माताओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंद और तालियों की गूंज से भर दिया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, उत्साह एवं सहभागिता के लिए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।इसी अवसर पर विद्यालय में


स्कूल कैप्टन, वाइस कैप्टन, हेड कैप्टन, हेड गर्ल एवं हेड बॉय के चुनाव की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई, जिसने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान वैभव लॉन का वातावरण खुशियों, तालियों, संगीत और भावनाओं से सराबोर रहा।यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास था, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सदैव याद रखने योग्य बताया।
वी किड्स स्कूल परिवार की ओर से सभी माताओं को Mother’s Day की हार्दिक शुभकामनाएँ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights