बरेली। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के बैनर तले समाज के लोगों ने दबंग पड़ोसियों से परेशान एक पीड़ित की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव शरीफ नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र ज्वाला प्रसाद ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आए दिन गली के रास्ते में वाहन खड़े कर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। पीड़ित के अनुसार इसको लेकर कई बार थाना देवरनिया में शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि देवेंद्र सिंह, उर्मिला देवी, रवि उर्फ बृजपाल सिंह और पृथ्वी सिंह झगड़ालू प्रवृत्ति के लोग हैं और जानबूझकर रास्ता बंद कर परेशान करते हैं। इससे स्थानीय लोगों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।पीड़ित ने महासभा के पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के दौरान प्रेमशंकर राठौर, राम बहादुर साहू , ओमप्रकाश राठौर , सेवाराम राठौर , रामभरोसे लाल आदि मौजूद थे।