बदायूँ में मानसून से पहले एक्शन मोड में पालिका, 70 नालों की युद्धस्तर पर तलीझाड़ सफाई शुरू

WhatsApp Image 2026-05-08 at 4.31.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में शहर के लगभग 70 छोटे-बड़े नालों की युद्धस्तर पर तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। नगर पालिका की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नालों की सफाई में जुटी हैं, जबकि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पालिका प्रशासन का दावा है कि मानसून शुरू होने से पहले शहर के सभी प्रमुख जलनिकासी मार्गों को साफ कर लिया जाएगा ताकि बरसात के दौरान लोगों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े।पालिका प्रशासन के अनुसार, बरसात के मौसम में शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है और गंदगी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बार मानसून से पहले ही बड़े स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया गया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई जाए तो बरसाती पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि नाला नोडल प्रभारी एवं मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब के नेतृत्व में अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक जोन में सफाई एवं खाद निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि किसी भी क्षेत्र में लापरवाही न हो सके।
उन्होंने बताया कि शहर में करीब 10 बड़े नाले और लगभग 60 छोटे एवं मझोले नाले हैं, जिनकी सफाई नगर पालिका अपने संसाधनों, कर्मचारियों और मशीनों के माध्यम से करा रही है। कई स्थानों पर नालों में जमी भारी मात्रा में सिल्ट और गाद को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी तलीझाड़ सफाई कर नालों में जल प्रवाह को सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं।
पालिका द्वारा जिन प्रमुख नालों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जा रही है उनमें जफा की कोठी से टेलीफोन एक्सचेंज, ब्रह्मपुर, इमली चौक, कैलाश टॉकीज, छह सड़का, गोपी चौक, सराय फकीर और लालपुल से सोत नदी तक का नाला प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा साहू धर्मशाला से मछली बाजार, चुना मंडी होते हुए पुष्पम होटल तक के नालों की सफाई कराई जा रही है। प्रकाश कोल्ड स्टोर से लावेला, अंबेडकर पार्क से जेल के पीछे होते हुए नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग तथा परशुराम छात्रावास तक के नालों में भी तेजी से सफाई कार्य चल रहा है। इसी क्रम में सिग्लर स्कूल पुलिया से नेकपुर होते हुए सोत नदी तक, नाला अली शहीद, वाल्मीकि बाल निकेतन से लोटनपुरा तिराहा तक, नाला कच्ची लीक, बदायूं क्लब के सामने पुलिया से रोडवेज चौराहा होते हुए रोशन साहब की मजार तक तथा शेखूपुर रोड पुलिया से लालपुल नाला तक व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही है। पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर के लगभग सभी प्रमुख जलनिकासी मार्गों को इस विशेष अभियान में शामिल किया गया है।मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब ने बताया कि नालों से निकलने वाली सिल्ट और गाद को हटाने के लिए अलग से टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। नालों से निकाली गई सिल्ट को पानी सूखने के बाद तीन दिन के भीतर हटाने की व्यवस्था की गई है ताकि सड़कों पर गंदगी न फैले और यातायात प्रभावित न हो।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कारगिल कुम्हारों वाली पुलिया से छह सड़का होते हुए वी मार्ट तिराहे तक नाले की तलीझाड़ सफाई कराई गई। वहीं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार की निगरानी में सोत नदी से लालपुल चौराहा, पक्का बाग होते हुए लोटनपुरा तक नालों की सफाई का कार्य कराया गया।
नगर पालिका परिषद का यह विशेष अभियान शहर में जलभराव की समस्या को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई पूरी हो जाती है तो बरसात में काफी हद तक राहत मिल सकती है। पालिका प्रशासन ने भी दावा किया है कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी, जिससे शहर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे और नागरिकों को बरसात में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights