नये नलकूपों को राइजिंग लाइन से जोड़ा जाएगा, कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित

Screenshot 2026-05-08 193632
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर में शनिवार को पेयजल व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जलकल विभाग द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहर खां सराय स्थित ओवरहेड टैंक में लालपुल तथा मीरा सराय क्षेत्र में स्थापित नये नलकूपों की पाइप लाइनों को शनिवार को राइजिंग लाइन से जोड़ा जाएगा। इस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।उन्होंने बताया कि जल आपूर्ति नेटवर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में नागरिकों को बेहतर और नियमित जलापूर्ति मिल सकेगी। कार्य के दौरान नाहर खां सराय, लालपुल, ऊपरपारा, कादरी कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पूर्व में ही आवश्यक जल का भंडारण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। जलकल विभाग के अनुसार, कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति को सुचारु रूप से बहाल कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्रवासियों उचित दबाब पर पेय जलापर्ति मिलेगी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights