दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों को मिलेगा एक लाख रुपये का सहयोग : अनिल द्विवेदी

WhatsApp Image 2026-05-08 at 4.09.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एडवोकेट बार एसोसिएशन जनपद बरेली की अपनी मातृ संस्था उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबद्धता के एक माह पूर्ण होने पर गुरुवार को संस्था अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के चैंबर पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ता साथियों के हितों और उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।बैठक के दौरान अधिवक्ताओं के दिवंगत होने के बाद उनके परिवारों को आने वाली आर्थिक और सामाजिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने प्रस्ताव रखा कि किसी भी संस्थापक सदस्य अथवा अधिवक्ता साथी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को एसोसिएशन की ओर से ₹1,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। प्रस्ताव का समर्थन कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य आशिक़ हसीरी ने किया। उपस्थित सभी कमेटी सदस्यों ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि यह पहल अधिवक्ता परिवारों के प्रति संवेदना, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करेगी तथा कठिन समय में परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करेगी। साथ ही सभी अधिवक्ता साथियों से संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई
बैठक में धारा सिंह, फीरोज मुहम्मद, धर्मेंद्र चौहान, अहमद नवीं “रही”, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, सुरुचि शर्मा, अरविंद कुमार, तरुण पटेल, रजत कश्यप, प्रियांशु मिश्रा, आशिक़ हसीरी, नीरज यादव, संजीव कुमार, मोहित राठौर, शरद कुमार, ओमप्रकाश भास्कर, चन्द्रकली, अचल सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, शेर सिंह गंगवार, संस्थापक सदस्य अंगन सिंह एवं संजय वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव गौरव सिंह राठौर ने किया, जबकि अध्यक्षता अनिल द्विवेदी ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights