चन्द्रप्रकाश की हत्या का खुलासा, ई-रिक्शा सहित आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-05-08 at 4.08.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना भमोरा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्त को चोरी किए गए ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 30 मार्च को थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर स्थित सोमपाल के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई, जिसमें मृतक की पहचान चन्द्रप्रकाश पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम आशपुर थाना आंवला, जनपद बरेली के रूप में हुई। मृतक के पिता वीरपाल की तहरीर पर थाना भमोरा में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या सिन्कू उर्फ मुकेश पुत्र राधेश्याम निवासी गुलड़िया थाना बिसौली जनपद बदायूं हाल निवासी गणेशनगर थाना सुभाषनगर बरेली ने की थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मृतक का ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया था, जिसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।गातार तलाश के बाद पुलिस ने 6 मई की रात मुखबिर की सूचना पर सरदारनगर-लंगूरा कट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक का चोरी किया गया ई-रिक्शा संख्या UP25GT4620 रेलवे स्टेशन बमियाना के सामने से बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से संबंध हो गया था, जिस कारण वह रंजिश रखता था। घटना वाले दिन वह चन्द्रप्रकाश को ई-रिक्शा से अपने साथ ले गया और रास्ते में शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। हत्या के बाद वह ई-रिक्शा लेकर बरेली चला गया और पुलिस से बचने के लिए दादरी में छिपा रहा।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक अनोज कुमार, हेड कांस्टेबल सुन्दरपाल सिंह, कांस्टेबल उन्नत पंवार एवं कांस्टेबल हरिओम गन्धार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights