बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर बरेली के उपाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र मौर्य द्वारा सीता रसोई में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।