बरेली । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बरेली में कथित “लव जिहाद, जिम जिहाद और स्पा जिहाद” के मामलों को लेकर श्रीकृष्ण लीला स्थल स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।प्रांत संयोजक दिग्विजय सिंह नाथ तिवारी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ऐसे तत्वों का मुकाबला करने में सक्षम हैं, लेकिन फिलहाल प्रशासन के माध्यम से कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल स्वयं जिम और रेस्टोरेंटों में अभियान चलाने को बाध्य होगा। साथ ही सभी जिम में महिला ट्रेनर की अनिवार्य नियुक्ति की मांग भी उठाई। उन्होंने कहाजमीन पर मजार बना देते है किसकी है कुत्ता है बिल्ली है या घोड़ा गढ़ा है हरा पोत कर चादर डालकर मजार बना देते है कार्यक्रम करते है।विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से केबिन उपलब्ध कराकर “लव जिहाद” जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसका प्रचार भी किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।महानगर संयोजक केवलानंद गौड़ ने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शहर में ऐसी घटनाएं न हों। वहीं महानगर मंत्री संजय शुक्ला ने महिलाओं और अभिभावकों से सतर्क रहने तथा किसी भी जिम को जॉइन करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने की अपील की।प्रेस वार्ता में विभाग संयोजक नीरज चौरसिया, आशु अग्रवाल , कमलेश वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद ।