बदायूँ। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस डायल 112 सेवा में शामिल की गई 06 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी। इससे आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि डायल 112 सेवा प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है, जिसका उद्देश्य जनता को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। नई वाहनों के संचालन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और बेहतर होगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अभिषेक सिंह, रजनीश उपाध्याय, सुनील सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।