बदायू। जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) के माध्यम से ओवरसीज जॉब के अन्तर्गत सउदी अरब में बैंकेंसी रिक्रूटमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रिक्रूटमेन्ट एजेन्सी क्रियेटिव इन्टरप्राइजेज द्वारा सउदी अरब में मैकेनकल, फिटर, फेब्रीकेशन फोरमैन, मैकेनिकल टेक्निीशियन, स्ट्रक्चर फैब्रीकेटर, पाइप फैब्रिकेटर,, वेल्डर्स, हेल्पर्स सुपरवाइजर की भर्ती रू60000/-से 150000/-मासिक सैलरी पैकेज में किया जाना है। पासपोर्ट धारक एवं उपरोक्त क्षेत्र में अनुभव वाले अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।