मदर एथीना स्कूल में मातृ दिवस प्रेमभाव के साथ धूमधाम से मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2026-05-08 at 3.55.05 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में मातृ दिवस पर मातृ प्रेम को प्रकट करने वाले अनेक शिक्षाप्रद व अविस्मरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा-प्लेगु्रप, नर्सरी, के0जी0 व कक्षा-1 के विद्यार्थियों ने अपनी माँ के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करते हुए अपने नन्हें-नन्हें हाथों से सुंदर कार्ड बनाए। कक्षा-2 व 3 के विद्यर्थियों ने अपनी माँ के लिए ‘सुपर मॉम क्राउन’ बनाए। बच्चों की रचनात्मकता ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा-4 व 5 के विद्यार्थियों ने ‘बेस्ट मॉम ट्रॉफी’ बनाई और इस तरह से उन्होंने अपनी माताओं को उनके अमूल्य मातृत्व के लिए आभार प्रकट किया। विद्यालय में गीत-संगीत से भरपूर कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुतियाँ दीं। कार्ड, क्राउन व ट्रॉफी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि माँ की जीवन में महती भूमिका होती है। विद्यार्थी जीवन में माँ का स्नेह और ममत्त्व ही बालकों के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला रखता है। इस प्रकार का आयोजन विद्यार्थियों में नैतिकता व मूल्यों की स्थापना के लिए नितांत आवश्यक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights