डीआईजी अजय कुमार साहनी ने किया पुलिस लाइन व एसएसपी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-05-07 at 7.14.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी लेकर की गई, इसके बाद मार्च-पास्ट का अवलोकन कर टर्नआउट की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीआईजी ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर हथियारों के रख-रखाव, साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही एमटी शाखा, फील्ड यूनिट और घुड़साल का भी निरीक्षण किया गया। स्वान दस्ता द्वारा खोजी प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, वहीं अग्निशमन टीम के रिस्पॉन्स टाइम का आकलन कर सुधार संबंधी निर्देश दिए गए।
यूपी-112 सेवा के तहत संचालित वाहनों का निरीक्षण करते हुए रिस्पॉन्स टाइम, उपकरणों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही CCR, DCR और 112 कंट्रोल रूम का जायजा लेकर कॉल रिस्पॉन्स और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया गया।
पुलिस लाइन्स की बैरकों और मेस का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अनुशासन और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। यातायात कार्यालय और परिवहन शाखा में वाहनों की स्थिति, कैदियों के सुरक्षित परिवहन और ड्यूटी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड और आदेश कक्ष के अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसएसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और अभिसूचना इकाई का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अंत में डीआईजी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights