बरेली। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक अशर्फी बैंक्विट हॉल, सौ फुटा रोड पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि राकेश मिश्रा ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है, जिससे वे पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकें।जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने बताया कि 8 मई को मंडलों की कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। जिला पदाधिकारियों को मंडलों में प्रवासी बनाकर बूथ और मंडल समितियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंडलों की मासिक बैठक हर माह 1 से 7 तारीख के बीच और बूथों की बैठक हर माह के अंतिम रविवार को अनिवार्य रूप से की जाएगी।बैठक में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।