चीनी मिलो पर गन्ना किसानों का करोड़ों रुपए बकाया मांग पर धरना देंगे भगवत

WhatsApp Image 2026-05-07 at 7.17.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली में नबावगंज, बहेड़ी आदि चीनी मिलो पर गन्ना किसानों के करोड़ो रुपए बकाया भुगतान की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी वाली सरकार में रहे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार 8 मई को बरेली में सड़क पर उतरेंगे और चौकी चौराहे पर सांकेतिक धरना भी देंगे। पूर्व मंत्री रहे भगवत सरन गंगवार का कहना है कि किसानों का नवाबगंज की चीनी मिल पर 72 करोड़ रुपए और बहेड़ी चीनी मिल पर 138 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है जिससे गन्ना किसान परेशान हैं। उन्होंने पिछले दिनों इसी मुद्दे पर नवाबगंज में धरना भी दिया था। भगवत सरन गंगवार पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान लंबे समय से अपने हक के लिए दर- दर भटक रहे हैं लेकिन चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी झंडे के साथ घर से अकेले धरना देने निकलूंगा। सपा पार्टी अध्यक्ष को भी अवगत करा दिया है । भागवत सरन गंगवार ने बताया कि फिलहाल यह धरना सांकेतिक ही होगा। धरने के बाद कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री भागवत सरन गंगवार ने पत्रकारों से यह भी कहा कि श्यामगंज, आई वी आर आई का उपरिगमीपुल एवं 300 बेड हॉस्पिटल को उनके कहने पर ही अखिलेश सरकार ने मंजूरी दी थी। वह हमेशा जनहित की ही मांग उठाते रहे हैं। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights