बरेली। सैटेलाइट बस स्टैंड पर तड़के दीवार गिरने और सरदार नगर पानी की टंकी हादसे में घायल लोगों का हाल जानने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड की करीब 20 फीट ऊंची दीवार गिरने से एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में चल रहा है।घायल से मिलने पहुंचे जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, इंजीनियर अनीस अहमद और कदीर अहमद ने चिकित्सकों से जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही 4 मई को सरदार नगर में गिरी पानी की टंकी के हादसे में घायल ग्रामीणों का भी हालचाल लिया।सपाइयों ने प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की तथा पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह से भी मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सैय्यद हैदर अली और महिला सभा की प्रदेश महासचिव भारती चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।