अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद ने दी श्रद्धांजलि, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-05-07 at 7.11.13 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बरेली में एक भावपूर्ण एवं गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरटीओ कार्यालय स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अजीत सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बताया। मीरा चौधरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा, वहीं जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने उनके कार्यकाल में किसानों के अधिकारों और कृषि सुधारों के लिए किए गए प्रयासों को आज भी प्रासंगिक बताया।
जिलाध्यक्ष वाजिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि अजीत सिंह सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रतीक थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत विचारधारा और दिशा दी। उनके नेतृत्व में किसानों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों, किसानों व युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में खालिद खान को आंवला विधानसभा अध्यक्ष तथा महेश पाल बौद्ध और संग लता बौद्ध को जिला सचिव नियुक्त किया गया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में बसीम खान, अब्दुल मुजीब खान, मुनाजीर बेग, बब्लू, अख्तर अली, अशफाक, अमीर, फईम, इसरार खान, सीमा कौर, वंदना भारती, वीना सहित अनेक लोग उपस्थित

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights