बरेली। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति, बरेली कॉलेज के बैनर तले अस्थाई कर्मचारियों ने गुरुवार को प्राचार्य प्रो. ओ.पी. राय को ज्ञापन सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों को उठाया। सचिव प्रबंधन समिति को संबोधित ज्ञापन में कर्मचारियों ने अस्थाई कर्मियों का न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, खाली पड़े पदों पर समायोजन तथा बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग की।समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इन मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग कर्मियों को 20 हजार रुपये वेतन देने की बात कर रही है, जबकि कॉलेज के कर्मचारी 20 वर्षों की सेवा के बाद भी सम्मानजनक वेतन से वंचित हैं। समिति के सचिव हरीश मौर्य ने कहा कि बरेली कालेज की ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में पूरनलाल मसीह, राजाराम, रामौतार, नन्हेलाल, श्रीराम, वच्ची देवी, सावित्री और माया पांडे सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।