कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-05-07 at 7.09.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता न होने से कुटीर एवं मझौले उद्योग, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, डेरी संचालक, हवाई तथा ठेलों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिए गए हैं, जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए तथा घरेलू गैस की तरह इसकी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था लागू की जाए।
व्यापारियों ने केंद्र सरकार से गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए अनुसंधान समिति गठित करने, बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने, शादी-विवाह एवं कार्यक्रमों के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों और स्कूलों को पर्याप्त कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर एजेंसियों को दिए जाने वाले भाड़े को बिलों में कम करने, कमर्शियल गैस पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने तथा गैस संकट के चलते उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की अनुमति देने की भी मांग उठाई गई। व्यापारियों ने कहा कि महंगाई और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन देने बालो में डॉ मुदित प्रताप सिंह , राजेश कुमार दिवाकर , परवेज आलम,गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights