भाकियूं ने कहा बदायूं में होगा बड़ा आंदोलन, गांव-गांव पंचायत शुरू
बदायूँ।। आज सहसवान तहसील के ग्राम शेखपुर मैं अजय पाल सिंह प्रधान के आवास पर भारतीय किसान यूनियन की पंचायत संपन्न हुई जिसमें कई नए सदस्य बनाए गए पंचायत में किसानों ने बताया आज हमें खाद ₹300 में मिल रहा है तथा साथ में लगेज अलग से दिया जा रहा है सरकारी क्रय केदो पर किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो रही है अलीगंज समिति सचिव से वार्ता हुई उन्होंने बताया जब से सेंटर खुला है तब से आज तक यहां से गेहूं नहीं उठाया गया है यहां लगभग दो-तीन ट्रक गेहूं पड़ा है लेबर ठेकेदार लेवर नहीं दे रहा है पंचायत में नेम सिंह द्वारा बताया गया की सहसवान की एक अस्पताल में मैंने अल्ट्रासाउंड कराया उसकी रिपोर्ट मुझे अस्पताल द्वारा गलत दे दी गई डॉक्टर ने ना तो मेरा दूसरा अल्ट्रासाउंड किया ना मेरे अल्ट्रासाउंड के पैसे वापस मजबूरन मुझे धरना देना पड़ेगा मेरी संगठन से विनती है कि मेरा सभी सहयोग करें आज इलाज के नाम पर लूट हो रही है सर्व समिति से प्रस्ताव पास हुआ कि सहसवान ब्लाक में खाद गैस आंगनबाड़ियों द्वारा बाल पोषाहार सफाई कर्मियों द्वारा गांव में कोई सफाई नहीं आदि समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति सहसवान की पंचायत में बनाई जाएगी सरकार की इसमें कोई कमी नहीं है कमी तो हम लोगों में है चुनाव बंगाल में हो रहे हैं मिठाई यूपी में बट रही है और मिठाई बांटने वाले कोई और नहीं वह ही लोग हैं जो खाद ब्लैक में खरीद रहे हैं गैस की लाइन में लग रहे है तब भी झंडा सरकार का उठा रहे हैंपंचायत में आज जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार जिला सचिव रन सिंह और पप्पू यादव महिला तहसील अध्यक्ष अलका यादव धर्मेंद्र यादव युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव ग्राम अध्यक्ष बड़रिया श्रीपाल सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष सहसवान जयपाल सिंह कश्यप युवा ब्लॉक अध्यक्ष देह गवा चंद्रपाल यादव गजेंद्र सिंह तहसील प्रभारी सहसवान ओमपाल कोषाध्यक्ष अब्बू नगर अशोक यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष सहसवान सतीश कश्यप ग्राम अध्यक्ष छत्रपाल नेत्रपाल करूं यादव जसवीर सिंह सिंह पाल शेखपुर पुष्पेंद्र महावीर कुमर पाल अजय पाल जसवीर और राजवीर आदि मौजूद रहे















































































