बदायूँ शहर की जर्जर व बदहाल सड़कों का होगा 55 लाख से कायाकल्प
बदायूँ।।शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया शहर बदायूं में वर्षों से हम सब जिस समस्या से जूझ रहे थे—जर्ज़र और टूटी हुई सड़कों की समस्या—उसके समाधान की दिशा में हमने एक ठोस कदम उठाया है।विधायक निधि की धनराशि से 55 लाख की धनराशि से विकास कार्य/सड़क निर्माण कराया जा रहा है ।जिसमे मधुवन कॉलोनी में चरण देवी ओमकार सिंह जी.ई. के घर से एच. एस. पब्लिक स्कूल तक सीसी रोड, वार्ड no 16 में अब्दुल्ला शाह मज़ार से इकराम भाई चक्की वालों के मकान तक सीसी ।बदायूं कृष्णा पार्क में मयूर से मुकुल के घर तक सीसी।रेलवे स्टेशन से सामने गणेश गोटिया मे एटीएम से प्रकाश वीर तक एवं डाक खाने से माधव गुप्ता के घर तक सीसी रोड।मोहल्ला नेकपुर मे डीएम रोड से जगदीश यादव के घर तक सीसी रोड।अंबेडकर पार्क के बराबर से टीटू राठौर से रजनीश के प्लाट तक की गली सम्मलित है ।इसके अतिरिक्त शहर बदायूं में पीपीटी मॉडल का रोडवेज बस स्टैंड, डूडा के माध्यम से पथ प्रकाश लाइट और मार्गों का चोडीकरण कार्य भी प्रगति पर हैं ।पूर्व के नेताओं द्वारा अपनी जाति धर्म देखकर कार्य कराए जाते थे लेकिन मैंने बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज के विकास कार्य कराए जा रहे है।मैंने अपनी विधायक निधि से इन सड़कों के कायाकल्प का निर्णय लिया है, ताकि हमारे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।सड़क केवल आने-जाने का माध्यम नहीं होती, बल्कि यह विकास की रीढ़ होती है। अच्छी सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को जोड़ती हैं। जब सड़कें खराब होती हैं, तो सबसे अधिक परेशानी आम जनता, छात्रों, किसानों और मरीजों को होती है। इस पीड़ा को मैंने स्वयं महसूस किया है और इसलिए इसे प्राथमिकता दी है।मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि विकास के लिए केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस कार्य जरूरी होते हैं। हमारी सरकार और मैं स्वयं, क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह सड़क निर्माण कार्य उसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।
आने वाले समय में हम और भी विकास कार्य करेंगे—चाहे वह बिजली, पानी, शिक्षा या स्वास्थ्य से जुड़ा हो। मेरा लक्ष्य है कि मेरा विधानसभा क्षेत्र हर दृष्टि से एक आदर्श क्षेत्र बने और मेरा संकल्प पूरा हो सके















































































