बदायूं l विकास खंड उझानी के गांव सिरसौली में गरीब बेटी का कल 7 तारीख के लिए मंडप सजेगा शहनाई की गूंज रात्रि में होगी विवाह समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर राजनेता बढ़ चढ़कर पहुंचेंगे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप बदायूं संसद के प्रतिनिधि अनिल तथा समाजसेवियों में वीरेंद्र ढींगरा व अशोक खुराना रविंद्र मोहन सक्सैना सिरसौली गांव में लगेगा मेला लोग सभी पहुंच रहे हैं ।यह जानकारी मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने देते हुए बताया मैंने शुरुआत की थी इसमें हमारे यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति आरिफ गाजीजैसे लोगों ने गरीब बेटी के लिए साथ दिया है मैंने भोजन की व्यवस्था खुद अपने कंधों पर ली है और वही पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह निवडा टेंट की व्यवस्था की गई है गांव के भले लोग निकलकर आए हैं जिस पर पूर्व प्रधान चंद्रभान सिंह प्रवेद्र सिंह सतीश यादव पूरनलाल कुशवाहा शिव सिंह प्रजापति पूर्व फौजी जितेंद्र सिंह राजेश शर्मा हीरालाल राजपूत नरेंद्र कुशवाह आदि सहयोगी। इस शादी समारोह में अपना योगदान दे रहे हैं । उल्लेखनीय रहे यह शादी तय थीआखिरी स्टेज पर कैंसर से पीड़ित लड़की का पिता होरीलाल अंतिम सांसे गिन रहा है ऐसे में किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना द्वारा आगे आकर जिम्मेदारी ले ली अब इस बेटी का विवाह समारोह मेरी कंधों पर है जिसमें दर्जनों लोगों ने राजेशसक्सेना से कंधे से कंधा मिला लियाअब यह शादी इतिहास लिखेगी गरीब बेटी क्या विवाह एक बड़े समारोह में बदल गया है कल सिरसौली गांव में बड़ी-बड़ी हस्ती बेटी को आशीर्वाद देने आयेंगीकल गुरुवार को सिरसौली गांव दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।