एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम व हर्षाेल्लास से मदर्स डे मनाया गया, विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp Image 2026-05-06 at 4.17.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल ने अत्यंत उत्साह व भावनात्मक माहौल में मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। यह मदर्स डे समारोह का विशेष आयोजन था, क्योंकि आज ही पी० टी० एम० थी। आज के कार्यक्रम का हिस्सा प्रेम से ओत-प्रोत हास्य, शिक्षाप्रद तथा अविस्मरणीय यादों से परिपूर्ण था। कार्यक्रम स्थल को मातृ-प्रेम से संबंधित विभिन्न पोस्टर्स से सुसज्जित किया गया था।कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलेश अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उप-प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, संयोजिका रिद्धिमा धरेजा ने कार्यक्रम में उपस्थित मदर्स का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।आज के कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। फन गेम्स से संबंधित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें सहभागिता कर मदर्स ने भरपूर मनोरंजन किया। पैंपरिंग स्टॉल्स भी लगाए गए। भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में थोड़ा आराम देने, तथा खुद को खास महसूस कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रुप एक्टिविटीज का आयोजन भी हुआ। विजयी प्रतिभागियों को शानदार उपहारों से सम्मानित किया गया। खुशी के इन पलों को संजोने के लिए फोटो शूट की भी व्यवस्था थी। पोर्ट्रेट ड्राइंग सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।बच्चों ने अपनी माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए आकर्षक हस्तनिर्मित कार्ड्स बनाए। बच्चों ने अपने उद्गारों में माँ की ममता, उनके निरूस्वार्थ प्रेम व बलिदान को दर्शाया। बच्चों ने माँ द्वारा दी गई सीख को साझा किया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में प्रधानाचार्य ने उपस्थित माताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि माँ तो प्यार का सागर है, माँ की ममता को शब्दों में नहीं पिरोया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से माँ द्वारा दी गई सीख पर अमल करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में सूक्ष्म जल-पान की व्यवस्था थी। आज के कार्यक्रम की संयोजिका रिद्धिमा धरेजा थीं। कला विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना, अर्चना पांडेय का योगदान रहा। विवेक सिंह का भी सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights