बदायूँ के युवाओं ने यूपी विधानसभा में बिखेरा जलवा: ‘विकसित भारत @2047’ पर दिया प्रभावशाली भाषण

WhatsApp Image 2026-05-06 at 5.37.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम में बदायूँ जिले के पांच युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल थे। सभी ने अपनी तार्किक और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सदन को प्रभावित किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में 1 मई से 3 मई तक चले भाषण सत्र में इन युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों पर गहन चर्चा की, जिसमें युवाओं की भूमिका को प्रमुखता दी गई।एमए इतिहास के छात्र अनूप कुमार सिंह, एमए राजनीति विज्ञान के छात्र संभव कुमार, शगुन शर्मा, निखिल सिंह चौहान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा माणिक्य मौर्य ने देश के आर्थिक विकास, केंद्रीय बजट 2026 की प्राथमिकताओं, युवाओं के लिए रोजगार अवसर, शिक्षा-कौशल विकास, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल इंडिया जैसी पहलों पर अपने विचार रखे। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रहित में सकारात्मक सुझाव दिए, जो संसदीय मर्यादा के अनुरूप थे।
इस युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना था। बदायूँ के इन युवाओं ने न केवल विषय की गहरी समझ प्रदर्शित की, बल्कि नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियां भी सीखीं। इस उपलब्धि से राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकगण और माय भारत के कार्यकर्ता एवं पूरे जनपद के निवासी गौरवान्वित हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि “बदायूँ के छात्रों की यह भागीदारी NSS गतिविधियों और शैक्षणिक प्रयासों का फल है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।”
प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉ संजय कुमार, माय भारत के उपनिदेशक माहे आलम, रविंद्र सिंह यादव आदि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights