बरेली। पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत की खुशी में राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने सर्राफा बाजार में उत्साहपूर्वक मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा के नेतृत्व में शिवाजी मार्ग स्थित सर्राफा बाजार में व्यापारी एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाईं।इस अवसर पर भाई संजीव अवतार अग्रवाल की दुकान पर व्यापारियों को मिठाई बांटी गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सर्राफा कारोबार का बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल से जुड़ा है, इसलिए इस जीत से व्यापारियों में विशेष उत्साह है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब व्यापारिक माहौल और बेहतर होगा।कार्यक्रम में राजकुमार राजपूत, अमित भारद्वाज, सुशील बंसल, उत्कर्ष अग्रवाल, सरदार हरमीत सिंह, कन्हैया राजपूत, रोहित भसीन, अरविंद रस्तोगी, संजीव अवतार अग्रवाल, राजेंद्र सिंह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।