बंगाल जीत पर पसमंदा मंच का जश्न, बरेली में दिखा संगठन का प्रभाव

WhatsApp Image 2026-05-05 at 7.17.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । हिंदुस्तानी पसमंदा मंच के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली चुनावी जीत की खुशी शहर में उत्साहपूर्वक मनाई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी के निजी कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।कार्यक्रम के दौरान शारिक अब्बासी की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष चर्चा का विषय रहा। बरेली में अल्पसंख्यक समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ का असर आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और उनके प्रभाव को दर्शाया।क्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और संगठन की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शारिक अब्बासी के नेतृत्व में संगठन लगातार सशक्त हो रहा है और समाज के बीच अपनी पकड़ और प्रभाव बढ़ा रहा हैइस मौके पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्य में भी एकजुट होकर कार्य करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए इस खुशी को साझा किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को प्रभावशाली बना दिया।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख से महानगर अध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी, मोहम्मद हसीब, शोएब कुरैशी, शब्बू कुरेशी, मोहम्मद साजिद, शफातउल्लाह, मोहम्मद फुरकान, आलम कुरेशी, वसीम अहमद उर्फ शानू, अदनान मियां, काशिफ रजा, नूरुद्दीन आदि।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights