उझानी में तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न, घंटाघर चौराहा जयघोष और आतिशबाजी से गूंजा

Screenshot 2026-05-04 200108
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सोमवार शाम उझानी नगर का घंटाघर चौराहा जश्न में डूब गया। भाजपा उझानी नगर मंडल के तत्वावधान में आयोजित विजय उत्सव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने भाग लिया।शाम करीब 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पूरे घंटाघर चौराहे को भगवा पताकाओं और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवी हो उठा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में मंत्री बी.एल. वर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के चुनावों के लिए अभी से जुट जाएं।नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। वहीं मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम देर शाम तक नारेबाजी और मिठाई वितरण के साथ जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, राजीव गोयल, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, सुमन, करूणा सोलंकी, रेनू सिंह, पवन वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, जमीर खान, सागर छाबड़ा, विवेक माहेश्वरी, संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी, मोहित प्रभाकर (एडवोकेट), आशीष वार्ष्णेय सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights