बदायूँ डीपीएस स्कूल के छात्रों का इंटर DPS नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, देशभर में लहराया परचम

WhatsApp Image 2026-05-04 at 7.32.30 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हरियाणा के दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में आयोजित इंटर DPS नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के DPS विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बदायूं के शूटरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतियोगिता में पलक ने राइफल गर्ल्स वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 5, काव्या ने राइफल गर्ल्स में ऑल इंडिया रैंक 8 और आरव शाक्य ने पिस्टल बॉयज़ में ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इन उपलब्धियों ने विद्यालय परिवार को गर्व से भर दिया।
प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शूटिंग शिक्षक आयुष भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता अर्जित की। उनके निरंतर अभ्यास, समर्पित प्रशिक्षण और प्रेरणादायक सहयोग ने छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights