बदायूँ। संस्कार भारती ब्रजप्रांत द्वारा स्काउट भवन बदायूँ में वर्ष 2026-27 के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान प्रांतीय सदस्य डॉ. गीतम सिंह, डॉ. मदन मोहन लाल एवं डॉ. प्रतिभा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गठित कार्यकारिणी में अशोक कुमार सक्सेना को जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरि गोविंद पाठक एवं सत्यनारायण वशिष्ठ को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सीमा शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार साहू को महामंत्री तथा नरेश चंद शर्मा व विवेक खुराना को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सविता चौहान को विधा संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय सदस्यों द्वारा समिति का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्कार भारती परिवार के अरविंद धवल, शशांक रायजादा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।