जलकल मिशन की लापरवाही से सड़क बनी हादसों का जाल, गहरे गड्ढों ने बढ़ाया खतरा

WhatsApp Image 2026-05-04 at 5.58.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।जनपद के उसावां क्षेत्र से गूरा बरेला जाने वाले लोक निर्माण विभाग (PWD) मार्ग पर ग्राम नगरिया अभय के पास जलकल मिशन की लापरवाही सामने आई है। यहां पानी की टंकी की पाइपलाइन सड़क के बिल्कुल किनारे डालकर अधूरी हालत में छोड़ दी गई है, जिससे सड़क किनारे करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। ये गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलकल मिशन द्वारा पाइपलाइन डालने से पहले पीडब्ल्यूडी से आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं ली गई। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना अनुमति के इस प्रकार का कार्य कैसे किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एनओसी नहीं ली गई है, तो संबंधित विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इन गड्ढों के कारण कोई हादसा होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जलकल मिशन और पीडब्ल्यूडी दोनों विभागों की संयुक्त रूप से होगी।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जलकल मिशन के कार्यों के चलते कई गांवों में सीसी सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। मरम्मत न होने के कारण सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अब बड़ा सवाल यह है कि यदि सड़कों को खोदा गया है, तो उनकी मरम्मत कौन कराएगा? यह मुद्दा प्रशासन और संबंधित विभागों के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights